नीमच 24 मार्च 2026 कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को जनसुनवाई करते हुए 74 आवेदकों की समस्याएं सुनी और उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस मौके पर जिला पंचायत सी.ई.ओ.श्री अमन वैष्णव, एडीएम श्री बी.एस.कलेश सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।
जनसुनवाई में बालागंज मनासा के सुनिल, अरनिया मामागिर के मदनलाल, नयागांव के सत्तु धाकड़, नीमच की जयश्री, दमोदपुरा की जानीबाई, सरोदा की मांगीबाई, भगवानपुरा के गोपाल, धनेरियाकलां की निर्मला, बरखेडा हाडा के किशोरदास, बोरदियाकला के कचरूलाल, बघाना के मुन्नालाल, बामनिया के शिवनारायण पाटीदार ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
इसी तरह नीमच की गंगाबाई, नयागांव के राजू धाकड, भरभडिया के शंभुलाल, स्कीम नं.7 नई आबादी नीमच की बशीरन, मालाहेडा की बच्चीबाई, रामपुरिया के प्रेम, आंत्रीबुजुर्ग के विनोद कुमार, चम्पी के भागीरथ, बराडा के प्रभुदास, जन्नोद के मोहनलाल, यादव मंडी बघाना के रामनारायण, बत्तीसडा की रामकुंवरीबाई, नीमच सिटी के मदनलाल, बमोरा की सरोजबाई, मालखेडा के शंकरलाल, कनावटी की गायत्रीबाई धनगर, भवरासा के पवनसिह आदि ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन जनसुनवाई में प्रस्तुत कर, समस्याएं सुनाई। जिस पर कलेक्टर ने समय सीमा में प्राप्त आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।