Banner
खबरे एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे मदन बैरागी, Mob +91 8720014588
]]>
खबरे एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे मदन बैरागी, Mob +91 8720014588

उपसंचालक कृषि द्वारा मनासा में उर्वरक विक्रेता फर्म का औचक निरीक्षण; उर्वरक स्टॉक का किया भौतिक सत्यापन ।।

(एम पी ग्रामीण न्यूज़)

मनासा।
किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के उपसंचालक कृषि श्री नगीन सिंह रावत द्वारा आज मनासा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान एक उर्वरक विक्रेता फर्म का औचक निरीक्षण किया गया। 
निरीक्षण के दौरान उपसंचालक श्री रावत ने विक्रेता फर्म के गोदाम और दुकान में रखे यूरिया, डीएपी सहित अन्य उर्वरकों के स्टॉक की जमीनी स्थिति को देखा और उसका मिलान पीओएस (POS) मशीन व स्टॉक रजिस्टर में दर्ज आंकड़ों से किया। उन्होंने सभी विक्रेताओ को सख्त निर्देश दिए कि बाजार में उर्वरकों की कालाबाजारी, अवैध भंडारण या निर्धारित मूल्य से अधिक पर बिक्री किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उपसंचालक कृषि श्री रावत ने कहा कि विभाग किसानों को गुणवत्तापूर्ण और उचित मूल्य पर कृषि आदान (खाद-बीज) उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। यदि कोई भी विक्रेता नियमों का उल्लंघन करता पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश के तहत लाइसेंस निलंबन या एफआईआर जैसी सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।