Banner
खबरे एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे मदन बैरागी, Mob +91 8720014588
]]>
खबरे एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे मदन बैरागी, Mob +91 8720014588

सड़क हादसे में दो भाइयों की दर्दनाक मौत

 


नीमच। महाराष्ट्र के ओरंगाबाद हाईवे पर एक सड़क हादसे में मनासा क्षेत्र के ग्राम मोकड़ी  निवासी दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई।  मृतकों के शव  मारुति ईको गाड़ी की बॉडी काटकर निकाला गया।  परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार शाम 5 बजे के करीब हुआ था। जब गोविंद पिता शिवलाल गरासिया  व अर्जुन पिता शिवलाल गरासिया उम्र निवासी मोकडी थाना मनासा मारुति इक्को से अगरबत्ती बेचने जा रहे थे। तभी ओरंगाबाद बायपास हाइवे पर सामने से एक ट्रक ने उनकी मारुति ईको गाड़ी को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों भाइयों की मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस व बचाव दल मौके पर पहुंचा और दोनों भाईयों के शव को अस्पताल पहुंचाया।